सोमवार 2 मार्च 2026 - 19:04
आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामनेई मिल्लते ईरान और मुसलमानों के लिए एक समझदार, दूरदर्शी और निष्ठावान नेता थे

हौज़ा / आयतुल्लाहिल उज़मा शेख़ मोहम्मद इस्हाक फ़ैय्याज़ ने रहबर-ए-मोअज़्ज़म इन्क़ेलाब-ए-इस्लामी की शहादत पर गहरा शोक और दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि वे लंबे समय तक ईरान की क़ौम और मुसलमानों के लिए एक समझदार, दूरदर्शी और निष्ठावान नेता रहे।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,आयतुल्लाहिल उज़मा शेख़ मोहम्मद इस्हाक फ़ैय्याज़ ने गहरे रंज ओ ग़म का इज़हार किया है और उनकी ख़िदमात को ख़िराजे-तहसीन पेश करते हुए कहां,वे लंबे समय तक ईरान की क़ौम और मुसलमानों के लिए एक समझदार, दूरदर्शी और निष्ठावान नेता रहे।

शोक संदेश कुछ इस प्रकार है:

इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलैहे राजेऊन

बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्राहीम

ईरान की इस्लामी जुम्हूरी इन्क़ेलाब के रहबर, हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामनेई क़दस सर्रुहुश शरीफ़ की दुश्मनों के हाथों शहादत की खबर ने हमें गहरे दुःख में डाल दिया है। वे लंबे समय तक ईरान की क़ौम और मुसलमानों के लिए एक समझदार, दूरदर्शी और निष्ठावान नेता रहे।

मैं इस महान और दिल दहला देने वाले हादसे पर हज़रत वली-ए-असर (अ) , उलेमाओं, ईरान की सम्मानित जनता और इस बड़े शख्सियत के सभी चाहने वालों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूँ।

अल्लाह से दुआ है कि वे इस बड़े शख्स को अपनी रहमत और मग़फिरत से नवाज़ें, उन्हें अहलेबैत अ.स. के साथ महशूर करें और उनके सभी चाहने वालों, विशेषकर परिवार और सम्मानित संतान को सब्र-ए-जमील और अज़र-ए-अज़ीम अता करें।
وَلا حَوْلَ وَلا قُوَّةَ إِلَّا بِاللّٰهِ الْعَلِيِّ الْعَظِيمِ

मोहम्मद इस्हाक फ़ैय्याज़
नजफ़ अशरफ़
11 रमज़ान मुबारक 1447 हिजरी

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha